Local Jānjgīr छत्तीसगढ़ news, भारत
नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण के चलते देश में मरने वालों की संख्या 14,907 हो गई। बुधवार को 424 मरीजों ने दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन 200 से ज्यादा मरीजों की जान गई। यहां पिछले 24 घंटे में 208 लोगों ने दम तोड़ा। इसी के साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 6,739 हो गया है। अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई।
देश की राजधानी दिल्ली में 64 मरीजों की मौत हो गई। यहां मरने वालों की संख्या अब 2,365 हो गई है। तमिलनाडु में 33 मौतें हुईं। इसके पहले मंगलवार को 468 लोगों की जान चली गई थी। उधर, गुजरात में 25, कर्नाटक में 14, पश्चिम बंगाल में 11, आंध्र प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 10-10, मध्य प्रदेश में 9, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 8-8, तेलंगाना और उत्तराखंड में 5-5 लोगों की मौत हुई। झारखंड, बिहार, जम्मू कश्मीर 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ा।
- भिलाई में बुधवार को प्रदर्शन के दौरान कुछ युवा उग्र हो गए। उन्होंने चाइनीज मोबाइल और अन्य सामान बेच रहे दुकानों पर लगे कंपनियों के होर्डिंग्स तोड़ने शुरू कर दिए।सुपेला में आकाशगंगा मार्केट के बाहर प्रदर्शन किया, दुकानों पर लगी होर्डिंग्स तोड़ी
चाइनीज प्रोडक्ट बेचने पर दी धमकी, तोड़फोड़ के आरोप में 6 को गिरफ्तार किया
जगदलपुर में हादसा / सड़क हादसे में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई।
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में युवक कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मेकॉज) में भर्ती कराया गया है। हादसा परपा क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, तोंगपाल निवासी सन्नी चौहान किसी काम से अपने दोस्त विशाल राजू के साथ जगदलपुर गया था। यहां से दोनों कार में रात करीब 12.30 बजे तोंगपाल लौट रहे थे। इसी दौरान दशरू ढाबा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद कार सवार दोनों लोग अंदर ही बुरी तरह से फंस गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक ओर से कार काटकर दोनों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक सन्नी चौहान की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि विशाल राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।
बिलासपुर//- करोड़ों के धोखाधड़ी के मामले में फरार जालसाज मास्टरमाइंड विश्वजीत भौमिक ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। फरार भौमिक बीते एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में 50 करोड़ से ज्यादा के धोखाधड़ी का मामला दर्ज है
आरोपी भौमिक ने फर्जी फर्म बनाकर लोन दिलाने के एवज में लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया था। शहर के 40 से ज्यादा लोगों ने अलग-अलग थानों में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी भौमिक फरार चल रहा था। फरवरी में ईओडब्ल्यू ने भी मामले में अपराध दर्ज किया था। कोर्ट में सरेंडर करने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी भौमिक को 3 दिन के रिमांड पर ले लिया है। पूछताछ में आरोपी से और भी चौकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। गौरतलब है कि मामले में बैंक मैनेजर सहित अन्य लोगों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।